Sunday 20 August 2017

Piyush Pandit In indonesia

एक ऐसा देश जिसका धर्म तो इस्लाम है और संस्कृति है रामायण।
90 फीसदी #मुस्लिम आबादी वाले इंडोनेशिया में न केवल लोग बेहतर मनुष्य बनने के लिए रामायण पढ़ते हैं। बल्कि इसके पात्र यहाँ की स्कूली शिक्षा का भी अभिन्न हिस्सा हैं। यहाँ कुरान के साथ रामायण भी पढ़ी जाती है और सबसे आश्चर्यजनक बात यहां रामायण का मंचन भी किया जाता है। इस बारे में जब यहां के कलाकारों से बात हुई तो बहुत ही उत्सुकता से बताते हैं कि सर, ‘हमारी रामायण दुनिया भर में मशहूर है। हम चाहते हैं कि इसका मंचन भारत में भी करें। कम से काम हमें साल में दो बार अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौक़ा मिले। हम तो भारत में नियमित रूप से रामायण पर्व का आयोजन भी करना चाहते हैं। हमारी ख्वाहिश है कि भारतीय कलाकारों के साथ भी मिलकर रामायण का मंचन करें। 
सचमुच अगर ऐसा हो जाए तो दो संस्कृतियों के मेल का सुंदर रूप होगा।  इससे दोनों देशों के रिश्ते तो मजबूत होंगे ही साथ दोनों देशों के पर्यटन को भी फायदा होगा।

No comments:

Post a Comment