Tuesday 22 August 2017

Piyush Group to invest in Woods Handiraft


पीयूष ग्रुप करेगा वुड्स हेंडीक्राफ्ट में निवेश
#ओम_स्वास्तियास्तु#नमस्ते..
नौ सागरों से घिरा, घने जंगलों से ढका, विश्व का सबसे ज्यादा द्वीपों का देश #इंडोनेशियाट्रॉपिकल रेनफोरेस्ट हजारों तरह के पेड़-पौधों से सम्पन्न है। यहाँ के जंगलों में मूल्यवान लकड़ी जैसे सागौन, महोगनी, आबनूस, बांस, बेंत इत्यादि के बहुत पेड़ मिलते हैं। यही वजह है कि यहाँ के वुड्स हेंडीक्राफ्ट दुनिया भर में बहुत प्रसिद्ध हैं। यहाँ लकड़ियों का सिर्फ घर या फर्नीचर बनाने में ही उपयोग नही होता। बल्कि इनसे किचन तक के नक्काशीदार खूबसूरत बर्तन इत्यादि भी बनाये जाते हैं। जो दिखने में खूबसूरत तो होते ही हैं, एंटीक भी लगते हैं।
इसी को देखते हुए पीयूष ग्रुप ने अपने रेस्टोरेंट और होटेल में लकड़ी के इस्तेमाल से तैयार हैंडीक्राफ्ट प्रोडक्ट की अनुमति दी है। पीयूष ग्रुप ने लकड़ी के इस्तेमाल से तैयार हैंडीक्राफ्ट प्रोडक्ट और यहाँ के बने कलात्मक फर्नीचर जैसे कई प्रोडक्ट्स पर करार किया है। जिसमे हम इन्हें बाजार उपलब्ध करवायेंगें।
हेंडीक्राफ्ट बिजनेस में और क्या संभावनाएं हो सकती हैं इसके लिए प्रयास जारी है। उम्मीद है आने वाले समय में और भी अधिक प्रोडक्ट्स पर सहमती बने और ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी हेंडीक्राफ्ट बिजनेस से जुड़े।

No comments:

Post a Comment