Thursday 2 November 2017

Piyush Pandit - Social Activist

जो अपराध हमने किये ही नही, आखिर कब तक उन अपराधों की सजा हमें भुगतनी पड़ेगी..?? अब और कितनी पीढ़ी..??

Wednesday 13 September 2017

Hindi Diwas

हिंदी अपनाओ देश का मान बढ़ाओ 

गर्व करो भारतवासी होने पर, गर्व करो हिन्दीभाषी होने पर 

हिंदी हैं हम हिन्दुस्तां हमारा 

Friday 8 September 2017

Swarn Bharat Computer Education


एक ही सपना #स्वर्ण_भारत हो अपना। एक कदम स्वर्णिम भारत की ओर.....
देश में बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुए, स्वर्ण भारत परिवार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बहुत सी योजनाएं लाता रहता है। इसी कड़ी में #स्वर्ण_भारत_कम्प्यूटर_साक्षरता_मिशन की शुरुआत की गयी है।  जिसके तहत कम्प्यूटर शिक्षा देकर बेरोजगारी संकट में, आत्मनिर्भरता बनाने का हर सम्भव प्रयास किया जाएगा। निश्चित जानिये कि इस मिशन से जुड़े हर व्यक्ति के पास यह अवसर होगा कि वे अपने परिवार, समुदाय तथा समाज में अपनी जीविका एवं विकास सुरक्षा की भागीदारी में अपनी पूर्ण क्षमता प्रदान कर सकेगा।
इसलिए स्वर्ण भारत परिवार के सभी सदस्यों से उम्मीद की जाती है कि इस कल्याणकारी योजना को आर्शीवाद के रूप में प्राप्त करके लोगों के जीवन स्तर को उठाने का कार्य करेंगें। इस योजना के अन्तर्गत आगामी नवरात्रि से स्वर्ण भारत के स्थाई सदस्यों को केन्द्र दिये जायेंगे। जिसमे स्वर्ण भारत परिवार द्वारा प्रत्येक केन्द्र पर पाँच-पाँच कम्प्यूटर और् साथ ही साथ कुछ नगद राशि का सहयोग भी प्रदान किया जायेगा। ग्रामीण क्षेत्र में नगद सहयोग राशि पाँच हजार रुपये और शहरी क्षेत्रों में ये राशि दस हजार मासिक होगी। जो भी युवा मित्र न्यूनतम लागत और अधिकतम उपयोगिता के द्वारा इस महत्त्वाकांक्षी योजना से जुड़ना चाहते हैं और #जी_टेक की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं। अपना नाम, पता, शैक्षिक योग्यता का विस्तृत विवरण मेल के द्वारा भेजे।

युवाओं के सुनहरे भविष्य के लिये सजग आप सभी का अपना परिवार..  स्वर्णभारत परिवार.. 

Wednesday 6 September 2017

Swarn Bharat Computer Education

स्वर्ण भारत परिवार के युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिये #जी-टेक की आकर्षक सौगात ...
स्वरोजगार को बढ़ावा देने और युवावर्ग को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही साथ जनसेवा करने के लिये प्रेरित करते हुए ...स्वर्ण भारत परिवार कंप्यूटर साक्षरता मिशन के अन्तर्गत स्वर्ण भारत परिवार युवाओं के लिये अत्यंत सरल और दीर्घकालिक योजना की शुरुआत करने जा रहा ...इस योजना के अन्तर्गत आगामी नवरात्रि सॆ युवाओं को केन्द्र दिये जायेंगे ...जिसमे स्वर्ण भारत परिवार द्वारा प्रत्येक केन्द्र पर पाँच -पाँच कम्पूटर और् साथ ही साथ कुछ नगद राशि का सहयोग भी प्रदान किया जायेगा ...ग्रामीण क्षेत्र में नगद सहयोग राशि पाँच हजार रुपये और शहरी क्षेत्रों में ये राशि दस हजार मासिक होगी ...जो भी युवा मित्र न्यूनतम लागत और अधिकतम उपयोगिता के द्वारा इस महत्त्वाकांक्षी योजना सॆ जुड़ना चाहते हैं ...और जी टेक की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं ...अपने नाम ,पता,शैक्षिक योग्यता का विस्तॄत विवरण मेल के द्वारा भेजे...
युवाओं के सुनहरे भविष्य के लिये सजग आप सभी का अपना परिवार.. स्वर्णभारत परिवार 

Sunday 3 September 2017

Anti Reservation Leader - Piyush Pandit

अगर जातिगत आरक्षण का कानून देश हित मे होता तो सिर्फ भारत मे ही नही बल्कि दुनिया के हर देश मे लागू होता। जातिगत आरक्षण देश के गरीबों का भला करने के बजाए जाति विशेष के अमीरों का भला कर रहा है। 
आरक्षण हटाओ, देश बचाओ।
#प्रणाम_स्वर्ण_भारत

Saturday 2 September 2017

Anti Reservation Leader In India Piyush Pandit


#स्वर्ण_भारत_आरक्षण_मुक्त_भारत 
पिछड़ों का नही ये स्वर्णों का देश है। क्यों जातिगत आरक्षण के नाम पर लोगों को पिछड़े की और धकेला जा रहा है..?? क्यों आरक्षण के नाम पर प्रतिभावान विद्यार्थियों को पीछे धकेला जा रहा है..?? बस अब और नही। एक कदम बढ़ाइए स्वर्ण भारत की ओर.. जुड़िये #स्वर्ण_भारत_परिवार से.. #प्रणाम_स्वर्ण_भारत

Tuesday 22 August 2017

Piyush Group to invest in Woods Handiraft


पीयूष ग्रुप करेगा वुड्स हेंडीक्राफ्ट में निवेश
#ओम_स्वास्तियास्तु#नमस्ते..
नौ सागरों से घिरा, घने जंगलों से ढका, विश्व का सबसे ज्यादा द्वीपों का देश #इंडोनेशियाट्रॉपिकल रेनफोरेस्ट हजारों तरह के पेड़-पौधों से सम्पन्न है। यहाँ के जंगलों में मूल्यवान लकड़ी जैसे सागौन, महोगनी, आबनूस, बांस, बेंत इत्यादि के बहुत पेड़ मिलते हैं। यही वजह है कि यहाँ के वुड्स हेंडीक्राफ्ट दुनिया भर में बहुत प्रसिद्ध हैं। यहाँ लकड़ियों का सिर्फ घर या फर्नीचर बनाने में ही उपयोग नही होता। बल्कि इनसे किचन तक के नक्काशीदार खूबसूरत बर्तन इत्यादि भी बनाये जाते हैं। जो दिखने में खूबसूरत तो होते ही हैं, एंटीक भी लगते हैं।
इसी को देखते हुए पीयूष ग्रुप ने अपने रेस्टोरेंट और होटेल में लकड़ी के इस्तेमाल से तैयार हैंडीक्राफ्ट प्रोडक्ट की अनुमति दी है। पीयूष ग्रुप ने लकड़ी के इस्तेमाल से तैयार हैंडीक्राफ्ट प्रोडक्ट और यहाँ के बने कलात्मक फर्नीचर जैसे कई प्रोडक्ट्स पर करार किया है। जिसमे हम इन्हें बाजार उपलब्ध करवायेंगें।
हेंडीक्राफ्ट बिजनेस में और क्या संभावनाएं हो सकती हैं इसके लिए प्रयास जारी है। उम्मीद है आने वाले समय में और भी अधिक प्रोडक्ट्स पर सहमती बने और ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी हेंडीक्राफ्ट बिजनेस से जुड़े।

Sunday 20 August 2017

Piyush Pandit In indonesia

एक ऐसा देश जिसका धर्म तो इस्लाम है और संस्कृति है रामायण।
90 फीसदी #मुस्लिम आबादी वाले इंडोनेशिया में न केवल लोग बेहतर मनुष्य बनने के लिए रामायण पढ़ते हैं। बल्कि इसके पात्र यहाँ की स्कूली शिक्षा का भी अभिन्न हिस्सा हैं। यहाँ कुरान के साथ रामायण भी पढ़ी जाती है और सबसे आश्चर्यजनक बात यहां रामायण का मंचन भी किया जाता है। इस बारे में जब यहां के कलाकारों से बात हुई तो बहुत ही उत्सुकता से बताते हैं कि सर, ‘हमारी रामायण दुनिया भर में मशहूर है। हम चाहते हैं कि इसका मंचन भारत में भी करें। कम से काम हमें साल में दो बार अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौक़ा मिले। हम तो भारत में नियमित रूप से रामायण पर्व का आयोजन भी करना चाहते हैं। हमारी ख्वाहिश है कि भारतीय कलाकारों के साथ भी मिलकर रामायण का मंचन करें। 
सचमुच अगर ऐसा हो जाए तो दो संस्कृतियों के मेल का सुंदर रूप होगा।  इससे दोनों देशों के रिश्ते तो मजबूत होंगे ही साथ दोनों देशों के पर्यटन को भी फायदा होगा।

Friday 18 August 2017

Piyush Pandit In Indonesia

स्टार्टअप कंपनियों को भी देंगें मौक़ा - पीयूष पंडित
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में #पीयूष_ग्रुप को जो भी सफलता मिल रही है। उसके लिए सिर्फ मेरी ही नही, ''पीयूष ग्रुप'' के सभी सदस्यों की मेहनत और लगन का परिणाम है। हम सबकी ही मेहनत का परिणाम है कि आज हम #वैश्विक बाजार में एक अलग पहचान बनाने में सफल हुये हैं। उम्मीद है यहाँ हुए (#इंडोनेशिया) व्यापारिक समझौते दोनों देशों के लिये बहुत ही लाभकारी सिद्ध होंगें। इन समझौतों के द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिये #रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे। इसीलिए हमारी कोशिश केवल होटल, रेस्टोरेंट या उद्योगों को आगे बढ़ाने के करारों पर ही नही है। हमारी कोशिश है कि किस तरह अन्य लोगों की भी इसमें भागीदारी बढ़ सके। किस तरह पीयूष ग्रुप स्टार्टअप कंपनियों को भी कुछ बड़ा करने का मौक़ा दे सके। क्योंकि हम लोग पूंजी, मजबूत मार्केटिंग, दमदार पार्टनर्स और मीडिया हाउसेज के नेटवर्किंग के साथ-साथ, प्रोडक्ट डेवलपमेंट के लिए सही रिसोर्स के इस्तेमाल की बेहतर क्षमता होने की वजह से फायदे में रहते हैं। लेकिन स्टार्टअप कंपनियों के पास अच्छे प्रोडक्ट्स होते हुए भी रिसोर्स के बेहतर साधन न होने की वजह से वो फायदा नही उठा पाते। इसलिए पीयूष ग्रुप की पूरी कोशिश है कि सभी को समान अवसर व समान भागीदारी मिले। और रोजगार के नित नए साधन उपलब्ध करवाए जाएँ। यह हमारी प्राथमिकता होगी। बाक़ी यहां के हेंडीक्राफ्ट बिजनेस में तो असीम संभावनाएं हैं ही। इसके लिए प्रयास जारी है। उम्मीद है कल इस पर और भी कुछ अच्छी सहमतियाँ बनें.. बाक़ी आप कोई सुझाव देना चाहें तो स्वागत है।

Thursday 17 August 2017

Piyush Pandit In Indonesia


भारत में इंडोनेशिया एक पर्यटक केंद्र के रूप में उभारने की कोशिश 
#इंडोनेशिया जितना खूबसूरत देश है यहाँ के लोग उतने ही विनीत और शिष्टाचारी हैं। दुकानों में ग्राहकों से कर्मचारी बहुत ही शालीनता से पेश आते हैं और झुक-झुक कर नमस्ते करते हैं। आश्चर्य लगता कि 90% मुस्लिम आबादी वाले देश में कट्टरता बिलकुल नही है। मस्जिदों के साथ यहाँ मंदिर भी खूब देखने को मिलते हैं। तो चर्च से भी किसी को परहेज नही। एक ओर जहाँ लगभग महिलायें हिजाब पहने दिखती हैं तो दूसरी ओर वैस्ट्रनइज्ड लडकियाँ शार्ट पैंट या स्कर्ट भी पहनती हैं। कुल मिलाकर बिलकुल भी नही लगता कि इन्डोनेशिया के लोग बहुत कट्टर इस्लाम मानने वाले हैं। शायद इसीलिए यहाँ पर्यटक भी खूब आते हैं और दिलचस्प बात ये है कि यहाँ भारत से अधिक पर्यटक आते हैं। पर भारत में इनके पर्यटकों की संख्या अभी भी बहुत कम है। हमारी साँझा हेरिटेज़ को देखते हुए मुझे लगता है कि भारत में इंडोनेशिया एक पर्यटक केंद्र के रूप में अवश्य उभर सकता है। इसके लिए हम क्या कोशिश कर सकते हैं। इस पर विचार विमर्श चल रहा है। समय का अभाव है इसलिए यहां की संस्कृति, रहन-सहन, दर्शनीय स्थलों के बारे में भारत लौटने पर विस्तृत जानकारी देंगें। आपका पीयूष पंडित

Wednesday 9 August 2017

Piyush Pandit In Indoneshiya



आज का दिन भी व्यस्तताओं से भरा रहा एक तरफ़ सर्विस इंडस्ट्री में टेक्नोलॉजीज को लेकर अदान प्रदान पर सहमती बनी तो दूसरी ओर हेंडीक्राफ्ट बिजनेस को आम जनमानस तक पहुँचाने की रूप रेखा तैयार की गई अगर इंडोनेशियन मार्केट की बात की जाए तो भारत की तुलना में टेक्नॉलजी के मामले में स्लो है पर सबसे अच्छी बात ये है कि यहाँ व्यवसाय में महिलाओं और पुरुषों की भागीदारी बराबर दिखती है और हर दूसरी महिला यहाँ हमें बिजनेस लेडी के रूप में मिलेगी यही ये कारण है कि इंडोनेशिया व्यावसायिक रूप में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। यहां भी भारत की तरह हेंडीक्राफ्ट बिजनेस में असीम संभावनाएं हैं पर जगरूकता की कमी आम ग्राहकों में पाई जाती है। इंडोनेशिया सरकार ने भरपूर प्रयास किया कि हथकरघा उद्योग को आगे बढ़ाया जाए पर यह सफल तब तक नही हो सकता, जब तक की आम लोग घर में बने हुए प्रॉडक्ट्स को अपनाये। इन सबको देखने और समझने के बाद यहाँ की लोकल टीम के साथ मिलकर जनजागरुकता अभियान चलाने पर सहमती बनी है। स्वदेशी का क्रेज़ यहाँ न के बराबर है। वही हमारे भारत में सभी की भावनायें स्वदेशी से जड़ी हैं। जिसका भरपूर फ़ायदा स्वदेशी कम्पनियों ने उठाया है। हमने यहाँ भी प्रयास करना शुरू किया है कि स्वदेशी का खूब प्रचार-प्रसार किया जाए जिसके माध्यम से हेंडीक्राफ्ट व इंडियन मार्केट को यहाँ भी अच्छी जगह मिल सके। प्रयास बिना सफलता सम्भव नही। इसलिए आज रीसर्च टेक्नॉलोजी मार्किट के रुझान पर ध्यान से अध्ययन किया गया। ‘’पीयूष ग्रूप’’ हमेशा सामाजिक स्थिति के अनुसार मार्केट में उतरता है। जैसे भारत में हमने व्यवसाय के साथ सामाजिक मुद्दों को भी महत्व दिया है उसी प्रकार हम इंडोनेशिया में भी सामाजिक मुद्दों के साथ पैर जमाने का प्रयास कर रहे हैं। एक तरफ़ हमारा ध्यान होटेल और रेस्टोरेंट पर केंद्रित है। तो अब ख़ुद को एवं इंडोनेशिया को भी टेक्नोलॉजीज के साथ लाने की तैयारी में हैं। आज दिन भर हमने बारीकी से बाज़ार को समझने का प्रयास किया है। कल हम अपने कार्य का विवरण आप सभी के समक्ष रखेंगे।

आपका पीयूष पंडित इंडोनेशिया से.....

Sunday 6 August 2017

Raksha Bandhan / Friendship Day


मेरे लिए मेरी बहनें ही सबसे अच्छी दोस्त हैं. स्वर्ण भारत परिवार की ओर से आप सभी मित्रों को मित्रता दिवस व रक्षाबंधन की ढ़ेरों शुभकामनाएं.... 

Saturday 3 June 2017

Thursday 11 May 2017

Piyush Pandit Social Activist


अन्तिम सांस तक आरक्षण मुक्त भारत का संकल्प. 

Piyush Pandit Social Activist

मेरा विरोध दलितों से नही है.  मेरा विरोध वंचितों से भी नही है. 
मेरा विरोध उन चार पहिया गाड़ियों मे घूमने वाले उन आरक्षितों से है, जो आरक्षण के नाम पर सरकार का शोषण कर, प्रतिभावान विद्यार्थियों के अधिकारों पर ड़ाका ड़ाल रहे हैं. 
मैं ऐसे लोगों के आरक्षण का विरोध करता हूँ. 


Piyush Pandit Social Activist

social entrepreneurs in india piyush pandit 

एक दिन सूरज से यूं कहा- ''ये अँधेरा क्यों भला..??
तमतमाकर सूरज बोला- तुम निकम्मों के लिये, मैं भला क्यों मरुँ..??
आराधना फ़ेर में मत पड़ो. कुछ तुम लड़ो.. कुछ मैं लडूं.. 
प्रणाम स्वर्ण भारत